Home > अपना शहर ,
रेल की आवाज सुनकर ट्रैक से वापस लौटता, ट्रेन ऊपर से निकली, शरीर के हुए टुकड़े

ग्वालियर. हजीरा इलाके में एक व्यक्ति की गुरुवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के समय व्यक्ति ट्रैक पर चल रहा था। उसने ट्रैक पर आती हुई रेल भी देख ली और हटने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह उसकी चपेट में आ गया और शरीर के कई टुकड़े हो गए। अब पुलिस इस मृत व्यक्ति की पहचान कर रही है। यह है मामला.........
 
 

-गुरुवार को एक व्यक्ति बिड़ला नगर स्टेशन से आया और ट्रैक पर चलते हुए ग्वालियर स्टेशन की ओर जाने लगा। उसी दौरान एक ट्रैक पर रेल आती दिखाई दी। व्यक्ति ने ट्रेन की आवाज भी सुन ली और लोग भी चिल्लाए।
-ट्रैक पर चल रहे व्यक्ति को लगा कि अभी रेल दूर है, इसलिए वह तेजी से ट्रैक पर चलने लगा। इसी बीच उसे मालूम ही नहीं चला कि कब वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
-तेजी से आती सचखंड एक्सप्रेस ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया और उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। व्यक्ति की मौत के बाद सचखंड एक्सप्रेस करीब आधा घंटा खड़ी रही।

Share This News :