Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई

भोपाल । जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को करूणा, अहिंसा और जीवन की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं पर अनेक देश अमल कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने बौद्ध अध्ययन के लिए विश्वविद्यालय स्थापित कर भगवान बुद्ध द्वारा स्थापित मूल्यों का सम्मान किया है।

Share This News :