Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डॉ. पटेल की किताब का विमोचन

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां निवास पर “साहित्यिक पत्रिकाएँ और सामाजिक बोध” पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक जनसंपर्क विभाग के उप संचालक डॉ. आर.आर. पटेल हैं। पुस्तक में मध्यप्रदेश से प्रकाशित साहित्य पत्रिकाओं के सामाजिक मूल्यों का विशद विवेचन किया गया है।
इस अवसर पर फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.के. मिश्रा एवं म.प्र. माध्यम के कार्यपालक संचालक मंगला प्रसाद मिश्रा उपस्थित थे।

Share This News :