Home > अपना शहर ,
तीन दिन से घर में मरा पड़ा था यह रिटायर्ड बैंक मैंनेजर, बदबू आई तो मालूम चला

ग्वालियर. तानसेन नगर इलाके में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर की घर में लाश मिली है। यह रिटायर्ड अफसर घर में अकेला रहता था। शनिवार को जब मकान में कोई हलचल नहीं दिखाई दी तो पड़ोसी घर गए। वहां बदबू आ रही थी, उसके बाद कमरे में देखा तो बेड पर रिटायर्ड अफसर की लाश पड़ी हुई थी। यह है मामला.....

-तानसेन नगर में पंजाब एंड सिंध बैंक से रिटायर हुए मैनेजर ओमप्रकाश सोमानी रहते हैं। उनकी पत्नी का काफी पहले देहांत हो चुका है और उनके बच्चों की शादियां हो चुकी हैं। वे भी बाहर रहते हैं।
-तीन दिन से सोमानी के पड़ोसियों ने उन्हें घर से आते-जाते नहीं देखा। शनिवार की दोपहर को उनके पड़ोसी मकान में सोमानी को देखने गए। घर का दरवाजा खुला हुआ था और घर में बदबू फैली हुई थी।
-पड़ोसी अंदर कमरे में पहुंचे तो बेड पर सोमानी की लाश पड़ी हुई थी और बॉडी से ही बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
संदिग्ध हालत में मिली लाश
-ग्वालियर थाना पुलिस तुरंत तानसेन नगर पहुंची और उसने जांच शुरू की। जांच में मालूम हुआ कि सोमानी की लाश तीन दिन पुरानी है। इसके अलावा गर्दन और हाथ में खून के निशान भी हैं।
-हालांकि घर में किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने उनके बेटे आदित्य सोमानी को खबर कर दी है। आदित्य बेंगलुरु में रहता है।

Share This News :