Home > अपना शहर ,
स्टूडेंट्स ने ऐसे जताया सिम्मी की मौत का विरोध, बच्चे बोले कमिश्नर अंकल SAVE US

ग्वालियर. आवारा सांड के कारण सिम्मी की मौत का विरोध करने के लिए शनिवार को शहर के स्टूडेंट्स ने एक कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। बच्चों को सड़क पर चलता देखकर लोग जुटने लगे और फूलबाग चौराहे पर पहुंचकर लोगों ने रोष व्यक्त किया। इस प्रदर्शन में बच्चों ने नगर निगम कमिश्नर से अपील की, अंकल SAVE US
 
 
 
-दो दिन पहले एक स्टूडेंट सिम्मी गुप्ता को दो सांडों ने लड़ते हुए अपनी चपेट में ले लिया था और उसकी मौत हो गई। सिम्मी की मौत के बाद शहर के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने आवारा सांडों को पकड़ा होता तो सिम्मी जिंदा रहती।
-इसी का विरोध जताने के लिए शनिवार की शाम को स्टूडेंट्स लक्ष्मीबाई कॉलोनी में जमा हुए और पैदल सड़क पर चलते हुए कैंडल मार्च निकाला।
बच्चों को देखकर बड़े भी उनके साथ हो लिए और फूलबाग तक पहुंचे तो यह मार्च एक बड़े जुलूस में बदल चुका था। सभी लोगों का कहना था कि शहर में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
सांड आए दिन लोगों को चोटिल कर रहे हैं। नगर निगम अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है और लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

शहर में घूम रहे एक हजार आवारा सांड
-आवारा सांड के हमले से छात्रा सिम्मी गुप्ता की मौत के बाद भी निगम अमला नहीं जागा है। एक सर्वे के मुताबिक नगर निगम सीमा में लगभग एक हजार आवारा सांड घूम रहे हैं।
-इन सांडों का हर दिन कोई न कोई शिकार होता है। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए निगम ने तीन गाड़ियों लगा रखी हैं। इनमें से एक गाड़ी घायल जानवरों को पकड़कर गौशाला ले जाती है जबकि दो गाड़ियां आवारा पशुओं को पकड़ने का काम करती हैं।
- निगम का अमला आवारा गाय को तो पकड़ रहा है लेकिन बेकाबू सांडों को पकड़ने में नाकाम हैं। अमले का कहना है कि सांड इतने ताकतवर होते हैं कि उन्हें अमले में शामिल 3 से 4 लोग पकड़ ही नहीं पाते।

Share This News :