Home > अपना शहर ,
लोग चिल्लाते रहे, वह सुनती, उसके पहले ट्रेन से कट गई महिला, बॉडी के हुए कई टुकड़े

ग्वालियर. रेलवे क्रांसिग पर पटरी पार करने की जल्दबाजी में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जब महिला ट्रैक पर थी तो ट्रेन आने की आवाज उसे सुनाई नहीं दी। हालांकि लोगों ने चिल्लाकर उसे आगाह भी किया, लेकिन तब तक ट्रेन उसे काटती हुई निकल गई। इस हादसे में महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए। यह है मामला.......
 
 
 
-शनिवार की दोपहर को एक महिला हरीशंकरपुरम के पास रेलवे क्रांसिग के पास पहुंची। चूंकि ट्रेन आने वाली थी, जिसके कारण गेट बंद था, लेकिन महिला को जाने की जल्दी थी।
-इसी कारण उसने बंद फाटक के बाद भी ट्रैक पार करने लगी। वह रेल ट्रैक के पास पहुंची ही थी, उसी दौरान कोटा पैंसेजर आ गई। लोगों ने चिल्लाकर महिला को ट्रेन आने की सूचना भी दी, लेकिन उस तक आवाज नहीं पहुंची।
शरीर के हुए कई टुकड़े
-रेल ट्रैक के पास खड़ी महिला कुछ समझ पाती, इसके पहले ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। जब ट्रेन चली गई तो महिला के मौत हो चुकी थी और उसके शरीर के कई टुकड़े हो चुके थे।
-महिला का सिर कुछ दूरी पर पड़ा था और हाथ-पांव अलग हो चुके थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने लगी।
-रेल ट्रैक पर महिला का पर्स मिला। इससे उसकी पहचान हुई। महिला का नाम तमन्ना पठान था और वह चंद्रवदनी नाका इलाके के रामनगर में अपनी बेटी के साथ रहती थी। पुलिस ने उस तक सूचना पहुंच दी है।

Share This News :