Homeदेश विदेश ,खास खबरे,
योगी और मोदी अयोध्या में मंदिर जरूर बनवाएंगे, जनता को पसंद है ये जोड़ीः महंत

भोपाल। करोंद स्थित रतन कॉलोनी मैदान में होने वाले श्रीराम महायज्ञ में शामिल होने के लिए राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने  à¤•हा कि यह यज्ञ देशहित के लिए कराया जा रहा है। निश्चित ही इससे विश्व में शांति का संदेश जाएगा।

-महंत नृत्यगोपाल ने कहा कि, श्रीराम यज्ञ अपने आप में अनूठी भक्ति है। इसमें लोगों को जोड़ने और आपस में भाईचारा बनाए रखने की बड़ी शक्ति है। इससे न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में शांति का संदेश जाएगा, जिससे विश्व का कल्याण होगा।
-राम मंदिर के सवाल पर महंत ने कहा कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर बनेगा। वहीं, यूपी की राजनीति पर उन्होंने कहा कि यूपी को अब राहुल गांधी और अखिलेश यादव की नहीं, बल्कि योगी और मोदी की जोड़ी पसंद आ रही है। यही जोड़ी अयोध्या में मंदिर बनाएगी।

Share This News :