Home > अपना शहर ,
नवीन केन्द्रीय विद्यालय की प्रस्तावित जमीन का कलेक्टर ने किया अवलोकन

ग्वालियर | जिले में नवीन सेंट्रल स्कूल जौरासी हनुमान मंदिर के समीप आंतरी तिराहे पर बनाया जायेगा। इसके लिये भूमि चयन हेतु कलेक्टर डॉ. संजय गोयल और केन्द्रीय विद्यालय संगठन आगरा के डिप्टी कमिश्नर वाई अरूण कुमार द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। 
कलेक्टर डॉ. गोयल ने राजस्व, शिक्षा विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से जौरासी हनुमान मंदिर से आगे आंतरी तिराहे से लगी हुई लगभग ढ़ाई हैक्टेयर जमीन का मुआयना किया। यह शासकीय भूमि है जिसमें केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता भी है। डॉ. गोयल ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन की मांग अनुसार प्रस्तावित भूमि हाईवे पर स्थित है। केन्द्रीय विद्यालय से विधिवत सहमति पत्र आने के उपरांत भूमि का आवंटन उन्हें कर दिया जायेगा। डिप्टी कमिश्नर वाई अरूण कुमार ने बताया कि सेंट्रल स्कूल का नवीन भवन सर्वसुविधायुक्त होगा। विद्यालय परिसर में अध्ययनशाला के साथ-साथ खेल मैदान, होस्टल, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिये आवासों का निर्माण कराया जाना भी प्रस्तावित है। 

Share This News :