Home > अपना शहर ,
शहरवासियों के लिये समरनाईट मेला 25 मई से लगेगा

खान-पान व खरीददारी के साथ मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होंगे 
ग्वालियर | महानगरों की तर्ज पर ग्वालियर वासियों को भी ग्रीष्मकाल के दौरान सायंकाल से अर्द्धरात्रि तक सपरिवार खान-पान, खरीददारी और मनोरंजन का मौका मिलने जा रहा है। ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में 25 मई से ग्रीष्मकालीन मेला शुरू होगा। यह समरनाईट मेला 30 जून तक चलेगा। इस अवधि में यह मेला सायंकाल से रात्रि 11 बजे तक सैलानियों के लिये खुला रहेगा। 
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मेला प्राधिकरण द्वारा मेला परिसर में पूरे साल मेले आयोजित करने की श्रृंखला में यह ग्रीष्मकालीन मेला लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में हस्तशिल्प दुकानें, झूले, खेल-तमाशे, चाट-पकौड़े व फास्टफूड तथा आइसक्रीम व जूस इत्यादि की दुकानें लगेंगीं। साथ ही मेला पार्क के फुब्बारे भी चलते रहेंगे, जिससे सैलानी शीतल बयार के बीच मेले का आनंद उठा सकेंगे। 
दुकान आवंटन के लिये इनसे करें संपर्क :-
सुरेश कुमार (मोबा. 8770917483 व 8435878477), संजू खटीक ( संजीव तंमर मोबा. 9111118369 व 9589480743), अश्वनी कुमार (मोबा. 8889086084) तथा आशीष (मोबा. 9165445630 व 7000943862)।

Share This News :