Home > अपना शहर ,
सूखता तिघरा और ठाकुर साहब मौन

मुरैना की प्यास बुझाकर हीरो बने ठाकुर साहब की अंचलवासियों की तरफ लगता है कोई जिम्मेदारी ही नहीं। भीषण गर्मी में सूखते तिघरा की ओर वह देख नहीं रहे। अभी भी ठाकुर साहब वैकल्पिक बांध करने की व्यवस्था पर मौन है।
अंचलवासियों की प्यास बुझाने का एकमात्र केन्द्र तिघरा जलाशय अपनी अनदेखी पर आंसू बहा रहा है। पहले से ही क्षतिग्रस्त बांध 2 फीट कम भरा जाता है। फिर बारिश कम होने से पूरा भर भी नहीं पाता। इस पर ही पूरे महानगर की प्यास बुझाने की जिम्मेदारी है। बढ़ती जनसंख्या के दबाब में यह सिकुड़ता जा रहा है। परंतु हमारे ठाकुर साहब को मुरैना की परवाह है और अपने गृहनगर की नहीं। यहां कई इलाकों में पानी उस पर उनका ध्यान नहीं। अगर इसी तरह चला तो वो दिन दूर नहीं जब पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। अभी ही इस पर ध्यान देना होगा। ठाकुर साहब को अब इस ओर देखने की जरूरत है। जिससे उनके लोकसभा की जनता उन्हें सिर पर बैठा सकें। उन्हें नींद से जागकर वैकल्पिक बांध के लिए ठोस पहल करनी ही होगी।

Share This News :