Home > अपना शहर ,
ग्वालियर सहित 8 शहरों के शामिल होने पर पवैया ने बांटी मिठाई

 à¤—्वालियर। देश के 500 शहरों में से सर्वश्रेष्ठ 27 नगरों में म.प्र.के ग्वालियर सहित 8 शहरों के शुमार होने की खुशी में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨à¤¸à¤¿à¤‚ह पवैया के आवास पर आज भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। 
         à¤‡à¤¸ मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ ने नगर निगम के अधिकारियों, पार्षदों व नागरिकों को उद्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री  à¤¨à¤°à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° मोदी जी के आव्हान पर ग्वालियर शहर ने स्वच्छता की ओर तेजी से कदम बढाये । आज हम भारत के 500 स्वच्छ शहरों में से 27 वें स्थान की गौरवशाली मंजिल तय कर सके हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नगर को आने वाले समय में देश का सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर बनायेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने इस छलॉग भरी उपलब्धि के लिये नगर निगम के महापौर , आयुक्त, सक्रिय पार्षदगण और बिशेष तौर पर स्वच्छता सहायक तथा ग्वालियर के नागरिकों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने एक जुट होकर इस दिशा में प्रयास किये और प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को समर्थन दिया। पवैया ने कहा कि अपने ही शहर को नकारात्मक मुद्दों का दुष्प्रचार करके देश में बदनाम करने वाले लोगों को ऐसे उपलब्धियों को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिये, क्योंकि किसी भी समस्या का हल शहर के नागरिकों के परस्पर सहयोग से ही हो सकता है ठकराव से नहीं।  
         à¤‡à¤¸ अवसर पर उपायुक्त न.नि. के.के.गौर , दारासिंह सेंगर , योगेश जैन, ओमप्रकाश शेखावत, पार्षदगण संतोष भारती, बृजमोहन शर्मा, जगमोहन कुशवाह, दयाराम पाल, हेतराम बाथम, धर्मवीर राठौर , जयसिंह सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

Share This News :