Home > अपना शहर ,
बेकाबू कार ने साइकिल सवार को कुचला

ग्वालियर। गिरवाई नाके के पास साइकिल सवार युवका को बेकाबू कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की अभी शिनाखत नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह क्वेटा कार नंबर एमपी07सीई 4402 तेज गति से आ रही थी। अभी कार गिरवाई नाके के पास पहुंची ही थी। तभी सड़क पार कर रहे साइकिल सवार युवक को कार ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार भी चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पलट गई। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर पीएम के लिए भिजवाया। साथ ही कार सवारों को थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

Share This News :