Home > अपना शहर ,
पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर

ग्वालियर। कलयुगी पति ने किसी मामूली विवाद पर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम सरनागत निवासी करूआराम बाथम शराब पीने का आदी है। नशे की हालत में दरवाजे पर उसका पैर गोबर पर पड़ने से वह गिर गया। यह देख उसकी पत्नी रामप्यारी हंस पड़ी। पत्नी का हंसना करूआराम को नागवार गुजरा और उसने पत्नी के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद करूआराम खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर भाग निकला। बच्चों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिछोर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पति करूआराम बाथम को तलाश रही है। 

Share This News :