Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं

ग्वालियर । अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिरला नगर के नागरिकों ने गाटरवाली पुलिया पर लाइट लगवाने का आग्रह किया, जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं गोले का मंदिर स्थित प्रगति विहार कॉलोनी के निवासियों द्वारा शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने व अतिक्रमण हटवाने का आग्रह किया। जिस पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं हुजरात रोड स्थित हम्मालों के मोहल्ले के निवासियों द्वारा आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाने व नियमित सफाई कराने का अग्रह किया जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही फालका बाजार स्थित पुलिस चौकी के आस पास रहने वाले नागरिकों ने नाली की निकासी बंद होने पर सफाई कराने का आग्रह किया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान आनंद नगर निवासियों ने गिर्राज पार्ककी सडक बनवाने एवं पार्क में पेड पौधे व झूले आदि लगवाने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।  à¤‡à¤¸à¤•े साथ ही अन्य आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए।
 

Share This News :