Home > अपना शहर ,
खेलों से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास: महापौर

ग्वालियर । व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जीवन में खेलों का बहुत महत्व होता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को खेलों में भी रुचि लेना चाहिए। उक्ताशय के विचार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर कैप्टन रुप à¤¸à¤¿à¤‚ह à¤¸à¥à¤Ÿà¥‡à¤¡à¤¿à¤¯à¤® में आज से प्रारंभ हुए मेंटर इंडिया क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य धर्मेन्द्र राणा, महेन्द्र सिंह राइखेडा, मंजीत सिंह राजपूत, उपेन्द्र सिंह सहित बडी संख्या में खिलाडी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। 
महापौर शेजवलकर ने आज कैप्टन रुप सिंह स्टेडियम में प्रारंभ हुए मेंटर इंडिया क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर रेशम मिल ग्वलियर एवं जीवाजी क्लब की क्रिकेट टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर महापौर शेजवलकर ने क्रिकेट का बैट पकडकर अपने हाथ भी आजमाए। राजपूत ने बताया कि यह टूर्नामेंट 1 महीने तक चलेगा तथा इसमें लगभग 150 टीमें भाग लेगीं।

Share This News :