Home > अपना शहर ,
युवक ने लगाई फांसी

ग्वालियर। छप्पर वाले पुल पर एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। इंदरगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक छप्पर वाले पुल के पास रहने वाले सावंत दीक्षित ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव सुबह परिजनों ने फंदे पर लटका देखा तो घर में हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि युवक रात को खाना खाकर सोया था और सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसने आत्महत्या क्योंकि इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This News :