Home > अपना शहर ,
तेज आंधी से आग भड़की, 20 घर जले

ग्वालियर। भितरवार के घरसौंदी गांव में बीती रात 20 से ज्यादा घर व खेत जलकर स्वाहा हो गये। नरवाई में लगी आग तेज आंधी के कारण भड़की थी। 30 से ज्यादा गाड़ी पानी फेंककर आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी से भारी भरकम नुकसान हुआ है। हालांकि जनहानि की कोई खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार भितरवार थाना क्षेत्र के घरसौंदी गांव के पास बीती रात नरवाई जल रही थी। तभी रात को तेज आंधी के कारण आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते घरों व खेतों को अपने कब्जे में ले लिया। आग ने भड़कने से एक के बाद 20 घरों को अपने कब्जे में ले लिया। घर गृहस्थी का सामान धू-धू कर जलने लगा। लोग घरों से बाहर निकल आये और आग पर पानी डालकर काबू पानी का प्रयास किया। वही मौके पर चीख पुकार का आलम था। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीओपी, थाना प्रभारी व पुलिस फोर्स और फायर अमला मौके पर आ गया। 
दमखल कर्मियों ने गाड़ी से पानी फायर कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किये। आग इतनी भयावह थी कि 30 गाड़ी पानी लग गई। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। लेकिन आंधी के कारण आग बीच बीच में भड़कती रही थी। आग नारायण सिंह, रामनिवास, प्यारेलाल, राधाकिशन, इंदर सिंह, लखवीर सिंह, मान सिंह, निहाल सिंह, मोहर सिंह, पप्पू राम, लक्ष्मण, बल्लू, मुकेश, उदयवीर, गुदईराम, छविराम, देवराज सिंह, धमाल सिंह, लच्छाराम, श्रीपाल सहित अन्य पांच लोगों के यहां लगी। दमकल विभाग के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई ग्रामीणों की खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई है। 

Share This News :