Home > अपना शहर ,
एसएससी परीक्षा हुई, जल्द गेट बंद होने से भड़के परीक्षार्थी

ग्वालियर। रविवार को एसएससी परीक्षा अंचल में हंगामे के बीच हुई। परीक्षा केन्द्र का गेट 10 मिनट पहले ही बंद किये जाने से परीक्षार्थी भड़क गये और हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में पुलिस और प्रशासन के पहुंचने पर आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत किया गया। 
शहर के स्कूल और कॉलेजों में रविवार को एसएससी की परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग्य आजमाया। चूंकि परीक्षा सुबह 9.30 बजे से आहूत थी। लेकिन परीक्षार्थी 8 बजे से ही परीक्षा केन्द्रों पर जमा होने लगे थे, जिसके चलते कई जगह जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सनातन धर्म मंदिर, प्रेस्टीज इंस्टीटयूट, जेसी मिल गर्ल्स कालेज में सुबह 9.20 पर ही गेट बंद कर परीक्षार्थियों को प्रवेश देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर परीक्षार्थियों नाराजगी जताकर जमकर हंगामा मचाया। मामले की खबर मिलते ही प्रशासनिक अफसर और पुलिस मौके पर आ गई और आक्रोशित परीक्षार्थियों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं कईयों को प्रवेश भी दिलाया। 

Share This News :