Home > अपना शहर ,
पुत्र के सवाल पर नंदू भैया ने साधी चुप्पी

ग्वालियर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान रविवार को ग्वालियर में अलग ही अंदाज में दिखे। पत्रकारों के किसी भी सवाल पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया करने से साफ इनकार कर दिया।
रविवार को भारत विकास परिषद के एक कार्यक्रम में नंदकुमार चौहान शिरकत करने ग्वालियर आये थे। पत्रकारों ने उनसे चलती कार में बेटे की शराब पार्टी संबंधी सवाल पूछा तो उन्होंने चुप्पी साध ली। अटेर उपचुनाव हार पर भी वह शांत रहे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह यहां एक सामाजिक कार्यक्रम में आये है। अभी कुछ भी कहना अनुकूल नहीं है। यहां बता दे कि हरदा में नंदकुमार चौहान के सुपुत्र हर्षवर्धन चलती कार में शराब पार्टी और फिर हुडदंग व पुलिस पर नेता पुत्र होने का दंभ भरना इन दिनों सुर्खियों में है। नेता पुत्र को हुडदंग करते समय पकड़ने के चक्कर में तीन पुलिस कर्मियों को हटाने के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। इन्हीं सवालों से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बचते नजर आये।

Share This News :