Home > अपना शहर ,
बीएसएनएल की नींद टूटी, जियो से टक्कर को नये प्लान उतारे

ग्वालियर। भारत संचार निम लिमिटेड (बीएसएनएल) की लंबी नींद अब टूट गई लगती है। जियो से मुकाबले के लिए बीएसएनएल ने मोबाइल के नए टेरिफ प्लान वाउचर जारी किए हैं। बीएसएनएल आधारित नये मोबाइल प्रीपेड वाउचर से उपभोक्ताओं को रिझाने का प्रयास है, ताकि बीएसएनएल उपभोक्ता अन्य ऑपरेटर सर्विसों पर न जाएं। 
बीएसएनएल ने प्लान को रिलायंस के जियो नेटवर्क को कडी टर देने के लिए नये बीएसएनएल मोबाइल प्रीपेड प्लान जारी किये हैं। यह प्लान बेहद आकर्षक और सुविधाजनक है, और बीएसएनएल अधिकारियों को उम्मीद है कि इसके माध्यम से मार्केट में जियो को कडी टर दी जा सकेगी। 
बीएसएनएल ने जो नये प्लान जारी किये हैं, उसमें दिल खोलकर बात एसटीवी ३४९, ट्रिपल एसीईएसटीवी ३५३, नहले पर दहला एसटीवी ३९५ और एसटीवी ३३९ हैं। इन प्लानों की विशेषता यह है कि इन सभी में डाटा और बात की भरपूर सुविधा दी है। 
इसके अलावा बीएसएनएल का भविष्य में प्लान पोस्ट पेड व लैंड लाइन टेलीफोन में व्यापक सुविधा देने का भी है, ताकि बीएसएनएल मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित रह सके। प्रीपेड के प्लान मार्केट में जारी भी कर दिये गये हैं। 
 
* बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए कृत संकल्पित हैं। जल्दी ही कुछ नये प्लान और लाने की तैयारी हैं। *
एमएस धाकड़ 
महाप्रबंधक बीएसएनएल 
ग्वालियर 

Share This News :