Home > अपना शहर ,
स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक : डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। कोई भी बीमारी व्यक्ति के शरीर में शुरू होती है, तभी उसकी जॉच करवाना चाहिये, अगर किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो यह जानलेवा होती है। इसलिए हमेशा स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। 
यह विचार भाजपा नेता, पार्शद एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने फैमली प्लानिंग एसोसियेशन ऑफ इंडिया द्वारा शासकीय माध्यमिक विधालय जडे़रूआ कलॉ (पिंटो पार्क) मुरार में आयोजित महिला स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर नीलम दीक्षित, कार्यक्रम अधिकारी अछेन्द्र सिंह कुशवाह, डॉ. सपना भदौरिया, पूजा शर्मा, गीता सूर्यवंशी, वर्षा शर्मा एवं भूपेन्द्र परमार समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहना चाहिये। बच्चों में कुपोषण की बीमारी न पनपे इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को पोषक आहार दें। ब्रांच मैनेजर नीलम दीक्षित ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर मे 50 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Share This News :