Home > अपना शहर ,
अब प्रघुम्न नेताजी की चुप्पी

गंदे पानी की सप्लाई पर तमाम हो हंगामा होने के बाद अब उपनगर वाले प्रघुम्न नेताजी चुप्पी साधकर बैठ गये है। उनका ना तो अब कोई आंदोलन का मूड बन रहा है और ना ही सारे घटनाक्रम के बाद कोई बयान आया है। 
ऋतुराज होटल को अवैध बताने वाले निगम के बड़े साहब को जबसे उनके भ्र्राताश्री ने कागजात थमाये तब से कोई हलचल ही नहीं है। या तो अब उपनगर की जनता को साफ पानी मिलने लगा होगा या फिर उनके होटल को क्लीन चिट दे दी गई होगी। नहीं तो नेताजी चुप्प बैठने वालों में से नहीं है। पानी की राजनीति से रियल हीरो तक के सफर में मुखर रहने वाले नेताजी की चुप्पी पर वहां की जनता के मन में भी तरह तरह के खयालात है। उन्होंने अपने नेता को हर दम बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकार और प्रशासन से लड़ता देखा है। ऐसे में उनकी चुप्पी से सभी हैरान है। 

Share This News :