Home > अपना शहर ,
राज्य क्रिकेट अकादमी चयन ट्रायल ग्वालियर में 11 व 12 मई को

ग्वालियर | खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य क्रिकेट अकादमी चयन ट्रायल वर्ष 2017-18 जिला खेल परिसर केम्प ग्वालियर में 11 एवं 12 मई को आयोजित की जायेगी।चयन ट्रायल हेतु खिलाडी़ की आयु 08 से 20 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। ट्रायल का समय प्रातः 07 से 10 बजे तक एवं सायं 3:30 से 6:30 बजे तक रहेगा। जो भी खिलाडी़ चयन ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं वे खेल एवं युवा कल्याण विभाग की साईट www.dsywmp.gov.in पर 30 अप्रैल के पूर्व आवेदन कर चयन ट्रायल में सम्मिलित हो सकते है। आयु की गणना 1 जुलाई 2017 के अनुसार की जायेगी। प्रतिभा चयन के दौरान खिलाडि़यों को आय एवं मूल निवासी/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा एवं प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भोजन एवं आने जाने का किराया स्वयं वहन करना होगा। 

Share This News :