Home > अपना शहर ,
निःशुल्क न्यूरोथैरेपी कैम्प का हुआ शुभारंभ

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास एवं संजीवनी वेल फेयर सोसायटी के तत्वाधान में मानस भवन फूलबाग ग्वालियर मे आज प्रातः 9 बजे से निःशुल्क न्यूरोथैरेपी कैम्प का शुभारंभ किया गया। कैम्प का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने किया।  
 à¤¡à¥‰. सिकरवार ने कहा कि इस निःशुल्क कैम्प से कई गरीब मरीजों को लाभ प्राप्त होगा। इस तरह के आयोजन से आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों को इलाज में मदद मिलेगीं। यहीं हम लोगो लक्ष्य का है कि इस कैम्प के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा गरीब मरीजों को लाभ पहुंचाया जायें। डॉ. सिकरवार ने बताया कि आम गरीबों को इलाज के लिए यह निःशुल्क कैम्प लगबाया गया हैं। इस कैम्प मे कमर दर्द, घुटनों का दर्द, पैरालाइसिस, अस्थमा, थायराइड, कंधे का दर्द, गठिया वाय, माई ग्रेन, मंदबुद्धि बच्चे, सीपी चाईल्ड, आटिज्म, मंगोल चाइल्ड, मिर्गी, किडनी, डायविटीज एवं महिला संबंधी रोगों की थैरेपी की गई।
कैम्प में न्यूरोथैरेपी करने वाली टीम मे अजय गांधी (मोहाली), गुरूमुख सिंह (पंजाब), प्रशांत शेड़गे (मुम्बई), हरीश कुमार (दिल्ली), अजय कुशवाह (उ.प्र.), भरत जोशी (म.प्र.), अवधेश राजपूत (झांसी), जितेन्द्र पाटीदार (इन्दौर), रामप्रकाश मौर्य (उ.प्र.), जयप्रकाश (इलाहाबाद), राहुल (झांसी), शैलेन्द्र परिहार (झांसी), कु. क्रान्ति यादव के अलावा न्यूरोथैरेपी कैम्प में ग्वालियर टीम में मोहित भदौरिया (मैनेंजर), पुष्पक श्रीवास्तव, कु. रजनी पाल, रमेश सिंगार, तरूण श्रीवास्तव, जयसिंह आर्य, दिपांशु शुर्मा, आकाश राजावत मौजूद रहें।कैम्प का संचालन महेन्द्र शुक्ला ने किया।

Share This News :