Home > अपना शहर ,
निःशुल्क न्यूरोथैरेपी कैम्प 22 व 23 अप्रैल को

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास एवं संजीवनी वेल फेयर सोसायटी के तत्वाधान में 22 व 23 अप्रैल को मानस भवन फूलबाग ग्वालियर मे प्रातः 9 बजे से निःशुल्क न्यूरोथैरेपी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी पत्रकारों कोे न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार एवं संजीवनी के पुष्पक श्रीवास्तव ने दी। कैम्प का संचालन महेन्द्र शुक्ला करेगें। 20 अप्रैल को सांय 6 बजे से रात 10.30 बजे तक सांई बाबा मंदिर पर राकेश म्यूजिकल ग्रुप सुप्रसिद्व भजन गायकार राकेश जैन द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जायेगी।
डॉ. सिकरवार ने बताया कि आम गरीबों को इलाज के लिए यह निःशुल्क कैम्प लगबाया जा रहा है। इस कैम्प मे कमर दर्द, घुटनों का दर्द, पैरालाइसिस, अस्थमा, थायराइड, कंधे का दर्द, गठिया वाय, माई ग्रेन, मंदबुद्धि बच्चे, सीपी चाईल्ड, आटिज्म, मंगोल चाइल्ड, मिर्गी, किडनी, डायविटीज एवं महिला संबंधी रोगों की थैरेपी की जाएगी। डॉ. सिकरवार ने बताया कि न्यूरोथैरेपी करने वाली टीम मे अजय गांधी (मोहाली), गुरूमुख सिंह (पंजाब), प्रषांत  à¤¶à¥‡à¤¡à¤¼à¤—े (मुम्बई), हरीश कुमार (दिल्ली), अजय कुशवाह (उ.प्र.), भरत जोशी (म.प्र.), अवधेश राजपूत (झांसी), जितेन्द्र पाटीदार (इन्दौर), रामप्रकाश मौर्य (उ.प्र.), जयप्रकाश (इलाहाबाद), राहुल (झांसी), शैलेन्द्र परिहार (झांसी), कु. क्रान्ति यादव के अलावा न्यूरोथैरेपी कैम्प में ग्वालियर टीम में मोहित भदौरिया (मैनेंजर), पुष्पक श्रीवास्तव, कु. रजनी पाल, रमेश सिंगार, तरूण श्रीवास्तव, जयसिंह आर्य, दिपांशु शुर्मा, आकाश राजावत मौजूद रहेगें।

Share This News :