Home > अपना शहर ,
महापौर ने लोकमंत्रणा में दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल एवं वैशाखी

ग्वालियर । महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने लोकमंत्रणा कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं एक दिव्यांग व्यक्ति को मौके पर ही ट्राइसाइकिल एवं एक दिव्यांग व्यक्ति को वैशाखी प्रदान की गई। इसके साथ ही महापौर शेजवलकर ने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का निराकरण निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रुप से कर दिया जाये। 
लोकमंत्रणा के दौरान एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्र राणा, खेमचंद गुरवानी, पार्षद दिनेश दीक्षित, पार्षद पुरषोत्तम टमोटिया, अपर आयुक्त वित्त देवेन्द्र पालिया, अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त के के गौर, उपायुक्त एपीएस भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निगम मुख्यालय में में आयोजित लोकमंत्रणा कार्यक्रम के दौरान वार्ड 28 के निवासी दिव्यांग देवीराम ठेकेदार ने ट्राइसाइकिल की मांग की जिस पर महापौर शेजवलकर ने जनकल्याण अधिकारी को मौके पर बुलाकर ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसके साथ ही एक दिव्यांग व्यक्ति द्वारा वैशाखी की मांग की गई जिस पर मौके पर ही वैशाखी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही वार्ड 40 स्थित छत्रीबाजार भूरे बाबा की बस्ती के नागरिकों द्वारा क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय को व्यवस्थित कराकर प्रारंभ कराने का आग्रह किया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं आरामिल इंडस्ट्रीज क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में बने शौचालय में एक व्यक्ति द्वारा पशुपालन किया जा रहा है, जिसें बंद कराया जाए। इसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। लोकमंत्रणा के दौरान वार्ड 21 स्थित नारायण विहार के निवासियों द्वारा नियमित सफाई कराने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही खंडेलवाल वैश्य सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा रिद्वी सिद्वी गणेश मंदिर शिन्दे की छावनी स्थित पार्क गोद लेने के लिए आवेदन दिया। वहीं मुखर्जी भवन महाराज बाडा के सामने स्थित हैंडपम्प को ठीक कराने के लिए नागरिकों द्वारा आवेदन दिया गया। इसके साथ ही अन्य आवेदकों की समस्यों को सुनकर उनके भी निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। लोकमंत्रणा के दौरान 29 अवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए जिनका निराकरण किया गया।  

Share This News :