Home > अपना शहर ,
प्रघुम्न रियल हिरो

उपनगर वाले प्रघुम्न तो सच में रियल हीरो निकले। जनता के हितों की लड़ाई के लिए निगम के बड़े साहब तक से अकेले भिड़ गये। उनका साथ भले ही किसी ने ना दिया, लेकिन उनकी इस लड़ाई ने वहां के लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें इस लड़ाई में साहब ने जेल तक में बंद करा दिया। श्रीमंत भी प्रवास के दौरान उनसे जेल में मिले। इससे उनमें नया जोश भरा और वह फिर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। अभी हाल ही में उन्हें जेल से जमानत मिली है। अब वह घर पर आराम फरमा रहे है। उनसे विधानसभा वासी मिल रहे है और उनकी लड़ाई के लिए पीठ थपथपा रहे है। उन्होंने भी आगे जनता के हितों की लड़ाई के लिए लगातार संघर्ष करने की बात कही है।

Share This News :