Home > अपना शहर ,
विश्व विरासत दिवस पर दौड़ का आयोजन

ग्वालियर | विश्व विरासत दिवस पर ग्वालियर में विरासत को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैरीटेज रन का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति निधि एवं हैरीटेज फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हैरीटेज रन फूलबाग मैदान से प्रारंभ होकर बैजाताल, जलविहार, मोतीमहल और फूलबाग होते हुए लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के प्रवीण मलिक एवं श्रीमती जया परसून थीं। कार्यक्रम में ग्वालियर के महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, एडीएम शिवराज वर्मा एवं इंटेक के राज्य संयोजक डॉ. एच बी माहेश्वरी, विशेष रूप से उपस्थित थे। 
इस अवसर पर प्रतिभागियों को दिल्ली राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय से प्रवीण मलिक एवं श्रीमती डॉ. जय परसून ने नगद पुरस्कार प्रदान किए। जिसकी सूची कॉलेज स्तर पर प्रथम पुरस्कार सोनू राजपूत भगवत सहाय कॉलेज, द्वितीय पुरस्कार अशोक गुर्जर साइंस कॉलेज, तृतीय पुरस्कार धर्मेन्द्र सिंह भगवत सहाय कॉलेज । स्कूल स्तर पर प्रथम पुरस्कार राहुल बघेल जीडी गोइनका स्कूल, द्वितीय पुरस्कार सूरज सिंह, ऋषि गालव पब्लिक स्कूल, तृतीय पुरस्कार दिल मोहन सिंह जीडी गोइनका पब्लिक स्कूल। लोकल कम्युनिटी में प्रथम पुरस्कार उदित चतुर्वेदी, द्वितीय पुरस्कार हेमा, तृतीय पुरस्कार महेश। सीनियर सिटीजन में प्रथम पुरस्कार अब्दुल आरीफ, द्वितीय प्रसन्ना माथुर। इन सभी विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 2 हजार रूपए नगद प्रदान किए गए। इनके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। इस अवसर पर नगर निगम महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं एडीएम शिवराज वर्मा ने आश्वासन दिलाया कि ग्वालियर को विश्व विरासत शहर बनाने के लिये प्रयास किए जायेंगे। 

Share This News :