Home > अपना शहर ,
कांग्रेस ने दिया धरना

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 7 के अध्यक्ष नवीन परांडे की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य में आज सुबह 10 से 12 बजे तक म.प्र. की भाजपा सरकार के द्वारा विद्युत दरों में की गई 9.50% की वृद्धि के विरोध में ब्लॉक के कांग्रेसजनों ने चावड़ी बाजार बिजलीघर,गांधी मार्केट पर सांकेतिक धरना दिया गया और अपने भाषणों में भाजपा की प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की धरने के अंत में बिजली की दरें कम करने के विरोध स्वरूप बिजलीघर के सहायक यंत्री को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन दिया। आज के धरने पर संगठन प्रभारी लतीफ़ खान,ब्लाक प्रभारी किशन मुदगल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा,पूर्व पार्षद सुधीर गुप्ता,मीरा शर्मा,काशीराम देहलवार,भारत रत्नाकर,शंकर गावरा,मुनेश निगम,भैयालाल भटनागर,अरविन्द चौहान,मोनू सोलंकी,आनंद अग्रवाल,जीवजीराव मांडोले,नितिन शिवहरे,प्रशांत इंगले,मुकेश चोरसिया,राजीव दीक्षित, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, लक्ष्मीनारायण श्रीवास,राजा राजपूत,राजेश शर्मा,सुमित पारिख,संजीव दीक्षित,नूरआलम खान,गोल्डी अग्रवाल,मोनू शर्मा सहित कई कांग्रेसजन धरने पर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जाटव ने एवं आभार प्रदर्शन संजय फड़तरे ने किया।

Share This News :