Home > अपना शहर ,
डॉ. बाबा साहेब की जयंती बनाई

ग्वालियर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलितों और वंचित परिवारों को समाज में बराबर का स्थान दिलाने के लिए सामाजिक सुधार के लिए काम किया। संविधान निर्माण डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समरसता व गरीबों के उत्थान के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की। यह विचार भाजपा नेता एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने जाटव मोहल्ला, ललितपुर कॉलोनी में डॉ. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता अवधेश कौरव ने की। संचालन बलवंत पलैया ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों व मौजूद लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा केक काटकर बच्चों को खिलाया गया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. सिकरवार ने कहा कि बाबा साहेब ने दीन-हीन एवं वंचितों को ऊपर उठाने का हमेषा कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सर्वसमाज आगे बढ़ सकता है। 
कार्यक्रम में राजेन्द्र राठी, दीनदयाल पिप्पल, अमर पिप्पल, उमेश, श्यामसुंदर निम, गौतम कदम, रिंकू, हेमन्त पिप्पल, अरविन्द पिप्पल, अजय पिप्पल, रिंकेश मरैया, भानू मरैया, विजय शाक्य, दिनेश मौर्य, विजय मौर्य, मुन्ना, कुलदीप बिजौल, महेन्द्र कुमार अगरैया, प्रशांत निम, विक्रांत मरैया, नरेश पिप्पल, राकेश बिजौलिया आदि मौजूद थे।

Share This News :