Home > अपना शहर ,
अस्पताल में नवयौवना के साथ छेड़छाड़, आरोपी कंपाउण्डर पकड़ा

ग्वालियर। मुरार जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती 17 वर्षीय नवयौवना के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा कंपाउण्डर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मुरार पुलिस ने आरोपी कंपाउण्डर को पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार पिंटो पार्क की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले कथा वाचक पंडित जी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को पेट दर्द की शिकायत के बाद मुरार जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रातभर ड्रिप चढऩे के बाद सुबह लडक़ी को आराम मिला। उसके पिता सुबह जब नित्य कर्म के लिए गये थे उसी दौरान रिश्ते में लगने वाले चाचा व अस्पताल में कंपाउण्डर लडकी के पास आये और उसका हालचाल जाना। लडकी के तबियत ठीक होने की बात कहने के बाबजूद उसने चादर के अंदर हाथ डालकर उसका पेट चेक करने के बहाने इधर उधर छेड़छाड़ करने लगा। हरकतें बढऩे पर लडकी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसे देख कंपाउण्डर ने भागने का प्रयास किया। मरीज के परिजनों और अन्य स्टॉफ ने पीछा कर आरोपी कंपाउण्डर को दबोच कर उसकी हजामत बना मुरार पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को दाखिल-ए-हवालात कर उससे पूछताछ कर रही है।

Share This News :