Home > अपना शहर ,
बिजली-सडक़ की समस्या का होगा समाधान : सतीश सिकरवार

ग्वालियर। नगर निगम के वार्ड क्रं. 18 के अंतर्गत आने वाले आदित्यपुरम में जन चौपाल कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि आदित्यपुरम में सडक़, पानी, बिजली की समस्या से नागरिकों ने अवगत कराया है। इन समस्याओं का समाधान तत्परता से कराया जायेगा। उन्होनें कहा कि बिजली समस्या निराकरण के लिए विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) की विधायक निधि से डी.पी. रखवायीं जाएगीं, जिस पर पांच लाख रूपये की राशि खर्च होगी। उन्होनें कहा कि वार्ड क्रं. 18 में व्याप्त अन्य समस्याओं का निराकरण भी कराया जाएगा। 
जन चौपाल में मौजूद सैकड़ों लोगों ने डॉ. सिकरवार को बताया कि आदित्यपुरम एवं अन्य मोहल्लों में सडक़, पानी, बिजली की समस्या है। इन समस्याओं का समाधान कराया जायें। डॉ. सिकरवार ने जन चौपाल में एक-एक व्यक्ति की समस्याओं को सुना। उन्होनें कहा कि क्षेत्र मेें जो भी समस्यायें है, उनका निराकरण कराया जायेगा। कार्यक्रम में डॉ. सिकरवार का क्षेत्रीय नागरिकों ने पुष्पहार पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त शर्मा ने किया। 
इस मौके पर अवधेश कौरव, भूपेन्द्र परमार, सुरेश प्रजापति, रंजीत कुशवाह, जगदीश भदौरिया, बृजेश बैस, उदल सिंह भदौरिया, अनुराज सिंह भदौरिया, डॉ. भदौरिया, श्रीमती सुशीला तोमर, राजेश कुमारी भदौरिया, पुष्पा बैस, राघवेन्द्र सिंह, श्याम सिंह तोमर, अरविन्द सिंह गौर, रणवीर सिंह परिहार, शिवेन्द्र परमार आदि मौजूद थे।

Share This News :