Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अटेर उपचुनाव : सीएम ने चली थी सिंधिया की चाल

अटेर विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया के लिये दम से प्रचार प्रसार किया तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के लिये रात-दिन एक कर प्रचार प्रसार किया। इस चुनाव में दलित वोट कांग्रेस पक्ष में करने के लिये ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव प्रचार के दौरान दलित समाज के लोगों के यहां अलग-अलग दिन दो-तीन बार भोजन किया था। जब यह बात प्रदेश के मुखिया सीएम को मालूम पड़ी तो उन्होंने भी सिंधिया की ही चाल चली और चुनाव प्रचार के दौरान अंतिम दिनों में एक दलित के यहां भोजन किया। जिससे थोड़ा बहुत दलित वोटों का लाभ भाजपा को भी मिल सके।

Share This News :