Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम ने अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि दी

ग्वालियर। राज्य के जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर आश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार ही नहीं अच्छे समाजसेवी भी थे। उनके निधन के कारण देश ने जहां एक कुशल समाजसेवक खोया है। वही एक सच्चे पत्रकार का स्थान रिक्त हुआ है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Share This News :