Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
हर गरीब को भरपेट भोजन हमारी जिम्मेदारी : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बग्गीखाना किला चौक पर दीन दयाल रसोई योजना का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोध भी एलईडी के माध्यम से सम्पन्न हुआ। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र में गरीब को पांच रूपये में भरपेट भोजन देने के लिए दीनदयाल रसोई योजना लागू की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र से रोजगार व मजदूरी आदि के लिए आने वाले लोगों तथा शहरी गरीब परिवारो को भी पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। 
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीब और कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब और कमजारे वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। दीन दयाल रसोई योजना का मुख्य उद्देश्य भी यहीं है कि ग्रामीण क्षेत्र से शहर में आए लोंगों को भोजन की तलाश में न भटकना पड़े तथा शहरी क्षेत्र के गरीब व्यक्तियों को भी भरपेट पौष्टिक भोजन मिले। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है। उन्होंने पीताम्बरा पीठ ट्रस्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना के संचालन हेतु वह आगे आए है। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने नगर के समाज सेवियों गणमान्यजन, व्यापारीवर्ग, पत्रकार, वकील, चिकित्सक, साहित्यकार, एनजीओ आदि से अपील की कि वह इस कार्य में सहयोग के लिए आगे आए। 
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पाठय पुस्तक निगम उपाध्यक्ष अवधेष नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, कलेक्टर मदन कुमार, गोविंद ज्ञानानी, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, जनपद उपाध्यक्ष कमलू चौवे, उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, डॉ. रामजी खरे, पंकज शुक्ला, राधाकांत अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, नगर पंचायत बडौनी अध्यक्ष श्रीमती सावित्री किशोर सूत्रकार, बलदेवराज बल्लू, कुमकुम भट्ट, लख्खा टिलवानी, दिलीप बाल्मीक, जीतू कमरिया, प्रशांत ढेगुला, सतीष यादव, बृजमोहन शर्मा, सत्तार बाबा, मोलाना तयैव खांन, रफीक राईन, जगत शर्मा, सुलक्षणा गांगोटिया, भूरे चौधरी, एसडीएम बीरेन्द्र कटारे, तहसीलदार दीपक शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एके दुवे, सेठी सेन, सददन ठेकेदार आदि उपस्थित रहे। 
नागरिकों ने लिया भोजन का आनंद 
दीनदयाल रसोई योजना के तहत् पांच रूपये में भरपेट भोजन कराया गया। स्थानीय बग्गीखाने में जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने लोगों को भोजन परोसा। इस दौरान काफी संख्या में शहर के लोगों ने दीनदयाल रसोई योजना की थाली की आनंद लिया। नागरिकगण भोजन के पश्चात् मध्यप्रदेश शासन की योजना की सराहना करते हुए देखे गए

Share This News :