Home > अपना शहर ,
एलएनआईपीई में मनाया टेबल टेनिस डे

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के टेबल टेनिस के प्राध्यापकों-छात्रों द्वारा वल्र्ड टेबल टेनिस डे के अवसर पर टेबल टेनिस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के टेबल टेनिस हॉल में आयोजित किया गया जो कि प्रो. दिलीप कुमार डुरेहा (कुलपति, एलएनआईपीई) मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रो. विवेक पांडे (कुलसचिव, एलएनआईपीई) व प्रो. ए.के दत्ता (रिटायर्ड प्रोफेसर, एलएनआईपीई) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह में उपस्थित सभी प्राध्यापकों व छात्रों के बीच रिक्रिएशनल गेम्स का आयोजन किया गया। इस क्रम में संस्थान के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार डुरेहा व कुलसचिव प्रो. पांडे केे बीच मैच हुआ। कुलपति व कुलसचिव के मैच के उपरांत संस्थान की महिला सदस्यों व प्राध्यापकों का राउंड द टेबल खेल में अलग-अलग मैच हुआ। राउंड द टेबल खेल में एक बार में 6 खिलाड़ी हिस्सा ले रहें थे और हर एक को टेबल पर बॉल को रखने की चुनौती थी जो खिलाड़ी अंत तक टेबल के चारो ओर घुमते हुए बॉल को टेबल पर रखने में सफल हुआ उन्हें विजेता घोषित किया गया। रिक्रिएशनल गेम्स में सभी प्राध्यापकों व छात्रों ने टेबल टेनिस खेल का आंनद लिया। समारोह के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरीत किए गए। 

Share This News :