Home > अपना शहर ,
मंत्री माया सिंह ने हितग्राहियों को बांटे चैक

ग्वालियर। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने शुक्रवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रं.21 और 60 के करीब आधा सैंकड़ा हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। वार्ड 21 के कृष्णानगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के हितग्राहियों को चैक प्रदान किए। जबकि वार्ड 60 के लोगों को रानीमहल में चैकों का वितरण किया। वहीं प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने शुक्रवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रं.21 में स्व. इंदर सिंह पटेल के निवास पर एवं वार्ड क्रं.26 में गोविंद सिंह राणा की पत्नी के निधन पर श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।   
मंत्री माया सिंह ने क्षेत्र के लोगों से कहा कि वह क्षेत्र में विकास की कमी नहीं होने देंगी। क्षेत्र में चहुँमुखी विकास करने के साथ ही लोगों की सहायता के लिये वह हमेशा तत्पर रहेंगी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष विजय सक्सेना, सुमन शर्मा, शिक्षा भदौरिया, रेखा त्रिपाठी, राम सिंह दोहरे, उमेश भदौरिया, देवपाल सिंह जादौन, मनीष भिलवार, त्रिलोकशंकर आदि मौजूद रहे। 

Share This News :