Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
अलवर मुद्दे पर संसद में हंगामा, नकवी बोले- गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी का समर्थन नहीं

राज्यसभा में गुरुवार को अलवर कांड पर हंगामा हुआ. कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने अलवर का मुद्दा सदन के सामने उठाया. उन्होंने गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने आरोपों का जवाब दिया. नकवी ने कहा कि हम ऐसी किसी घटना का समर्थन नहीं करते. नकवी ने सदन में कहा-गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी का सरकार समर्थन नहीं करती. ये मामला बेहद संवेदनशील है और सदन से ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम गौहत्या का समर्थन करते हों.

हंगामे पर उपसभापति ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सदन में चर्चा नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने तक अलवर मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगी

बता दें कि अलवर में गौरक्षा के नाम पर एक शख्स की पिटाई का मामला सामने आया था. गो-तस्करी के आरोप में लोगों ने करीब 15 संदिग्ध तस्करों के साथ बुरी तरह मारपीट की. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. बाद में मिले दस्तावेजों से साफ होता है कि उनके पास गाय ले जाने के दस्तावेज भी थे.

लोकसभा में शिवसेना सांसदों का हंगामा
वहीं दूसरी तरफ लोकसभा में शिवसेना सांसदों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने सांसद रवींद्र गायकवाड़ को लेकर अपनी नाराजगी जताई. सांसदों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया. इस मामले में शिवसेना सांसद आनंदराव अदसुल लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग रखी.

राज्यसभा में आज एक बार फिर जीएसटी बिल पर चर्चा होनी है. वित्त अरुण जेटली सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे. बुधवार को बिल पर चर्चा करते हुए विपक्ष ने बिल पर कई सवाल उठाए थे.

Share This News :