Home > अपना शहर ,
पवैया एवं महापौर ने किया वार्ड 7 में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

ग्वालियर । उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में विकास की गंगा बहना प्रारंभ हो गई है जो कि अब लगातार बहती रहेगी तथा क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल, सीवर तथा सडक जैसी समस्याओं से शीघ्र ही निराकरण मिल जाएगा। उक्ताशय के विचार आज प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जनशिकायत निवारण मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ ंिसह पवैया ने हजीरा क्षेत्र चार शहर का नाका वार्ड 7 में आयोजित 1 करोड 52 लाख रुपए के विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर  à¤µà¤¿à¤µà¥‡à¤• नारायण शेजवलकर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में क्षेत्रीय पार्षद डॉ दयाराम पाल, पार्षदगण जयसिंह सोलंकी, श्रीमती सीमा धर्मवीर राठौर,  à¤¹à¥‡à¤¤à¤°à¤¾à¤® बाथम एवं जगराम सिंह कुशवाह सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
      चार शहर का नाका पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर  à¤µà¤¿à¤µà¥‡à¤• नारायण शेजवलकर ने कहा कि इस वार्ड में आज बडी  à¤¸à¤‚ख्या में विकास कार्यों का शुभारंभ हो रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को अत्याधिक सुविधा होगी। वहीं आने वाले कुछ ही समय में अमृत योजना के तहत बडी संख्या में सीवर एवं पेयजल के कार्य कराए जाने हैं जो कि आमजनों के लिए अहुत ही उपयोगी होगें। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद  à¤ªà¤¾à¤² ने बताया कि वार्ड में आज 44 लाख 50 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, 33 लाख 38 हजार रुपए की लागत से पीएचई विभाग के विकास कार्य तथा 65 लाख 32 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। इस प्रकार क्षेत्र में आज कुल 1 करोड 52 लाख रुपए के विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं जो कि वार्ड के लिए बडी उपलब्धि है तथा आगे भी लगातार विकास कार्यों का क्रम जारी रहेगा।

Share This News :