Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सप्तचण्डी महायज्ञ में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल

दतिया। म.प्र. शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज रामबाबू मिश्रा द्वारा कराये जा रहे सप्तचण्डी महायज्ञ में शामिल हुए। मंत्री के आने पर मिश्रा परिवार के सभी सदस्यों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया एवं बाहर से आये पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती की तथा जब पंडितगण मंत्रों का उच्चारण कर रहे थे तो उन्हीं मंत्रों का मंत्री ने भी उच्चारण किया। जिससे पंडितगण अचम्भित रहे गये कि यह मंत्रों का अच्छी तरह से अभ्यास हो तभी कोई उनका उच्चारण कर सकता है लेकिन ऐसा लगता कि मंत्री हर क्षेत्र में पारांगत है। आरती करने के पश्चात मंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि सप्तचण्डी महायज्ञ बहुत ही कम लोगों द्वारा कराया जाता है क्योंकि यह यज्ञ काफी कठिन माना जाता है और इस यज्ञ को हर किसी के बस की बात नहीं होती। जिस जगह पर यह यज्ञ होता है वह जगह तो पवित्र तो होती ही है साथ ही साथ उसके आस-पास की जगह भी पवित्र भी होती है। मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ रामबाबू मिश्रा एवं उनके परिवर को जिन्होंने इतना बड़ा यज्ञ का आयोजन किया, जिससे वातावरण पवित्र हो रहा है तथा मिश्रा परिवार एवं कार्यक्रम में आने वाले भक्तगण पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Share This News :