Home > अपना शहर ,
सिंघम डी.आई.जी. साइकिल से जा पहुंचे चंबल

ग्वालियर। चुस्ती-फुर्ती और फिटनेस सहित सतर्क पुलिस अफसरों में सिंघम नाम से जाने पहचाने वाले ग्वालियर डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने आज रविवार को अपनी फिटनेस की एक ओर मिशाल पेश की। ग्वालियर डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने आज रिकॉर्ड कायम करते हुये 105 किलोमीटर की साइकिलिंग की और धौलपुर चंबल पुल तक जा पहुंचे। उन्होंने यह साइकिलिंग ऑफिसर मैस से स्टार्ट लेकर चंबल पुल जाकर वापसी की। उन्होंने सवा तीन घंटे में अपना टारगेट पूरा किया।
आज रविवार की सुबह संतोष कुमार सिंह और एडिशनल एसपी अभिषेक तिवारी सहित आधा दर्जन अन्य बाइकर्स के साथ साइकिलिंग करने सुबह 4 बजे चंबल पुल के लिए रवाना हुए। यहां से निकलने के लिए इस बार उन्होंने हाईवे का रूट पकड़ा और ऑफिसर मैस से काफिला विक्की फैक्ट्री होते हुए तुरारी हाईवे पहुंचा। यहां से हाईवे के रास्ते लक्ष्मणगंज होते हुए बानमौर, नूराबाद से मुरैना होते हुए चम्बल पुल पहुंचे। यहां मुरैना के ऑफिसर मैस में रिफ्रेशमेंट लेकर साइकिलिंग टीम ने इसी रास्ते से वापसी की। बताया गया रूट 105 किमी से ज्यादा लंबा रहा। गौरतलब है कि डीआईजी संतोष कुमार सिंह इससे पहले भी 66 किमी साइकिलिंग कर चुके हैं। इतना ही नही 30 किमी की लगातार रनिंग कर के भी उन्होंने मिसाल कायम की थी। संतोष कुमार सिंह का इस मामले में कहना है कि पुलिस ऑफिसर व जवानों सभी को चुस्त दुरुस्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिटनेस का मूलमंत्र सभी को अपनाना चाहिए। 

Share This News :