Home > अपना शहर ,
सुरेश, रमेश एवं विनय राज्य स्तरीय पत्रकार समितियों में शामिल

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा नवगठित राज्य स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता कमेटी और मध्यप्रदेश पत्रकार संचार कल्याण राज्य स्तरीय समिति में ग्वालियर के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को स्थान दिया है। राज्य स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता समिति में आचरण के स्थानीय सम्पादक सुरेश शर्मा और दैनिक भास्कर के डिप्टी एडीटर रमेश राजपूत को शामिल किया गया है। वहीं म.प्र. पत्रकार संचार कल्याण समिति राज्य स्तरीय में नवभारत के सम्पादक विनय अग्रवाल को शामिल किया गया है। जनसम्पर्क विभाग की समितियों में शामिल होने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा, रमेश राजपूत व विनय अग्रवाल ने पत्रकारों के हित में कार्य करने का भरोसा दिया है। पत्रकारों ने इनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आभार व्यक्त कर नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अवध आनंद, डॉ. राकेश पाठक, डॉ. सुरेश सम्राट, बच्चन बिहारी, रविन्द्र झारखरिया, प्रदीप तोमर, प्रवीण चतुर्वेदी, बलराम सोनी, अजय मिश्रा, दिनेश राव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, हरीश दुबे, संजय त्रिपाठी, अरविंद चौहान, राजीव अग्रवाल, रविन्द्र चौहान, अनिल शर्मा, रामकिशन कटारे, परेश मिश्रा, बृजमोहन शर्मा, राकेश भारती, रविकांत दुबे, श्याम पाठक, फूलचंद मीणा, नीरज चतुर्वेदी, आकाश सक्सैना, दीपक तोमर, धीरज बंसल, दीपक दिलेर, सुनील पाठक, तेजपाल समेत आदि शामिल हैं।

Share This News :