Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया परिवार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोला हमला

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान ने अटेर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा à¤•ैंडिडेट के समर्थन में बोलते हुए चुनाव सभा के दौरान सिंधिया घराने पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि तत्कालीन सिंधिया प्रशासन ने आजादी की पहली जंग के दौरान अंग्रेजों के साथ मिलकर भिंड की जनता पर रानी लक्ष्मीबाई का साथ देने की वजह से कहर ढाए हैं।
  
- अटेर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा  कैंडिडेट अरविंद भदौरिया के समर्धन में गुरुवार को स्योंढ़ा में एक जनसभा को सीएम शिवराज सिंह ने संबोधित किया।
- जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री à¤¨à¥‡ कहा कि 1857 की क्रांति में यह भिंड की जनता महारानी लक्ष्मीबाई के साथ खड़ा रही और अंग्रेजों के खिलाफ रही।
-  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ ने कहा, ‘मैं यह भी जानता हूं कि यहां अंग्रेजों ने व अंग्रेजों के साथ मिल सिंधिया ने बड़े जुल्म ढ़ाए हैं, लेकिन लोगों ने बहादुरी के साथ इन जुल्मों का मुकाबला किया है।
- शिवराज सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। क्योंकि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की संस्थापक थीं।
-इसके अलावा शिवराज केबिनेट में वर्तमान में उनकी बेटी यशोधरा राजे सिंधिया खेलमंत्री हैं। इसके साथ ही राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी सिंधिया राजमाता की ही बेटी हैं।
 
बहुत बहादुर हैं यहां के लोग
 à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह ने मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के लोग बहुत ही बहादुर हैं, यह अगर अपनी पर आ जाएं, तो देश के लिए खून का एक-एक कतरा समर्पित कर दें। भिंड के खून में देशभक्ति का भाव है। इसलिए यहां सैनिक स्कूल खोला जा रहा है, जिसकी जमीन ढूंढी जा रही है।
 
-गौरतलब है कि इस राजवंश के मौजूदा नुमाइंदे ज्योतिरादित्य सिंधिया इस इलाके मे दो दिन बाद रैली करने वाले हैं, और CM के इस बयान ने यहां सियासी गर्मी पैदा कर दी है।
 
 

Share This News :