Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
विकसित अटेर के लिए भाजपा को वोट दें : डॉ. नरोत्तम मिश्रा

भिण्ड। पहले देश में जातिवाद के नाम पर राजनीति चलती थी लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यों से देश की धारा बदली इसका उदाहारण 2014 का लोकसभा आमचुनाव एवं अभी हाल ही में सम्पन्न उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव है इन अवसरों पर मतदाताओं ने जाति से ऊपर उठकर मतदान किया। उत्तरप्रदेश में समाजवाद के नाम पर परिवारवाद चलाते थे। और दलित के नाम पर बसपा दौलतवाद चलाती थी। देश की जनता ने कांग्रेस सहित इन सभी दलों को नकार दिया। यह बात प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जौरी ब्राह्मण बरोही, अम्लेहड़ा, ऐंतहार, गोअर खुर्द, पाली, चौकी में भाजपा प्रत्याषी अरविन्द्र भदौरिया के समर्थन मे आयोजित सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर सासंद भागीरथ प्रसाद, वरिष्ठ नेता राकेश चौधरी, केशव गुर्जर, अवधेश नायक, ओमप्रकाश पुरोहित, राहुल कटारे, ओमप्रकाश मिश्रा, विजय दैपुरिया, रामप्रकाश शर्मा जगमोहन जोशी, कैलाश नारायण शर्मा, वासुदेव पुरोहित, कमलेश श्रीवास, अजय पुरोहित, मनोज चौधरी, रमाकांत शर्मा, रामसिया डकैत, शंकर कुषवाह, डब्बल शर्मा, रामकिशोर बिथरिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। 
उन्होंने कहा कि मैं यूपी चुनाव पार्टी की ओर से कार्य कर रहा था। जगह-जगह होर्डिंग लगे हुए थे कि यूपी को ये साथ पसंद है जनता ने उनको 7 की संख्या में समेट कर रख दिया। उन्होंने कहा कि पप्पू को अखिलेश पसंद है, बहन जी को कैश पसंद है, आजम खां को भैंस पसंद है और मोदी जी को देश पसंद है। अब आपके सामने इस अटेर विधानसभा क्षेत्र में दो चरित्र सामने है। एक विकास वाली पार्टी भाजपा और एक जिसने अटेर क्षेत्र को पिछड़ेपन में खड़ा कर दिया। इसलिए आप विकसित अटेर के लिए भाजपा को वोट दे। कांग्रेस रसातल में जा चुकी है पूरे देश में भगवा लहर चल रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस डायलेसिस पर है जितने भी उपचुनाव हो रहे है उनमें भाजपा जीत रही है। अटेर क्षेत्र की विकास की गारण्टी मैं लेता हूं। एक तो इस क्षेत्र से अरविन्द्र भदौरिया विधायक बनेंगे और आपको एक मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा फ्री में मिलेगा।
इस अवसर पर राकेशचौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा यह उपचुनाव अटेर के विकास के लिए है इस उपचुनाव से मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पडऩे वाला क्योंकि विधायकी कार्यकाल मात्र 18 माह का है। इसलिए आप बहाव के साथ चलें और बहाव भाजपा के पक्ष में हैं यह किसी जात पात का नहीं अटेर के विकास का चुनाव है आप बड़े सोच की तरफ चलते हुए जात पात से ऊपर उठकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

Share This News :