Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आप विकास की धारा के साथ चलें : डॉ. नरोत्तम मिश्रा

भिण्ड। प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रतापपुरा, जौरी कोतवाल, सुरपुरा, दुल्हागन, रानी विरगवां में भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भदौरिया के समर्थन में कई सभाओं को सम्बोधित किया इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश चौधरी, राधेलाल बघेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, डॉ. दीपक भदौरिया, ओमप्रकाश पुरोहित, विजय दैपुरिया, अषोक बघेल, राहुल कटारे, उदय अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, मानवेन्द्र परिहार, रामस्वरूप दुबे, सत्यभान शर्मा, प्रदीप बरूआ सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा पूरे देश में कांग्रेस की क्या हालत है ये आपको अच्छी तरह मालूम है देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की तुलना में कांग्रेस का नेतृत्व दिशा विहीन है। भाजपा की नीतियों के कारण देश आगे बढ़ रहा हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीब को सामने रखकर नीतियां बना रहे है इसी सोच के कारण देश व प्रदेश में जनता भाजपा को पसंद कर रही है उन्होंने कहा कि आप विकास की धारा के साथ चलें और भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भदौरिया को भारी मतों से विजयी बनायें।
वरिष्ठ नेता राकेश चौधरी ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में एक मौका मिलता है कि क्षेत्र का विकास हो प्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार है और 18 महीने का समय बाकी है इस उपचुनाव के कारण भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं पडऩे वाला इसलिए आप भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भदौरिया को जिताकर क्षेत्र में विकास कार्य करा सकते है।

Share This News :