Home > अपना शहर ,
भाजपा की संभागीय बैठक संपन्न

ग्वालियर। आजीवन सहयोग निधि का कार्य शीघ्र ही समाप्त करने, 6 अपै्रल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा, पार्टी के अखिल भारतीय कार्यक्रम अनुसार सांसदों के प्रवास कार्यक्रमों एवं अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल के मुख्य आतिथ्य में आज होटल प्रभा इंटरनेशनल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एवं स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने दिया। बैठक का संचालन अशोक दांतरे ने एवं आभार वीरेंद्र जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच पर मंत्री माया सिंह, शैलेंद्र बरूआ एवं देवेश शर्मा उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल  à¤¨à¥‡ कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बडा राजनीतिक संगठन बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आने वाले समय में भाजपा का संगठन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कल्पनानुसार मतदान केंद्र स्तर पर सक्रिय हो इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने व्यापक कार्यक्रम बनाकर लागू किया है। 
बैठक को संबोधित करते हुए मप्र शासन की नगरीय निकाय मंत्री माया सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसकी नियमित रूप से समयबद्ध एवं क्रमानुसार बैठकें होती रहती है। हम सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण व कर्मठता के साथ हम इस स्थान पर टिके हैं। हमारे संगठन का तानाबाना इतना विशाल व व्यवस्थित बना है जो भाजपा के अलावा किसी अन्य राजनीतिक दल का नहीं है। बैठक में मुख्य रूप से विधायकगण, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रीगण उपस्थित थे।

Share This News :