Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री डॉ. मिश्र के प्रयासों से फसल बीमा का लाभ लेने में दतिया अव्वल

दतिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना दावा राशि भुगतान में दतिया जिला न केवल प्रदेश में अपितु पूरे देश में अव्वल बन गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नवम्बर 2016 में 16 हजार 260 किसानों को 9 करोड़ 39 लाख रूपये की राशि अंतरिम दावे के रूप में बांटी थी। अब 23 हजार 102 किसानों को 42 करोड़ 11 लाख 39 हजार 116 रूपये की राशि आ चुकी है जो कि शीघ्र ही वितरित की जायेगी। जिले को यह उपलब्धि मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के विशेष प्रयासों से मिली।  
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को जब यह जानकारी मिली कि जिले के किसानों की खरीफ की फसल में नुकसान है। तो उन्होंने कलेक्टर मदन कुमार को तत्परता से सर्वे आदि कार्य कराने के निर्देश दिए। पटवारियों व राजस्व अधिकारियों ने कृषि विभाग व बीमा कंपनी के साथ गांव-गांव जाकर फसल सर्वे किया और नुकसानी का आकंलन किया। फसलों में हुए नुकसान के आधार में अंतरित दावा भुगतान के रूप में 9 करोड़ 39 लाख रूपये की राशि 4 नवम्बर 2016 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं दतिया आकर वितरित की। अब इसी क्रम में 23 हजार 102 किसानों को पुन: 42 करोड़ 11 लाख 39 हजार 116 रूपये की राशि समारोह पूर्वक वितरित की जायेगी। 
ज्ञांतव्य है कि फरवरी 2016 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू कि की गई थी। जिसमें अंतरिम राशि दावा भुगतान में दतिया जिला नवम्बर 2016 को अव्वल रहा था और अब अंतिम दावा राशि भुगतान में भी अव्वल रहा है। किसानों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता के लिए मुख्यमंत्री चौहान द्वारा जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र एंव जिला कलेक्टर मदन कुमार की फसल बीमा के विगत कार्यक्रम में तारीफ  à¤­à¥€ की गई थी। वास्तव में प्रदेश सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है जब भी कभी किसानों पर संकट आता है मध्यप्रदेश सरकार किसानों के आंसु पौंछने में सबसे आगे रहती है।

Share This News :