Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आपदा में किसानों के आंसू पोछना हमारी जिम्मेदारी: नरोत्तम

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने दौरे दूसरे दिन ग्राम गणेश खेड, हतलब, पखरा, बनवास, सनोरा, सुनावली आदि ग्रामों का दौरा कर ओला प्रभावित किसानों को संबोधित किया और उन्हें राहत राशि बांटी। उन्होने अधिकारियों को राहत राशि बांटने की जानकारी देते हुए किसानों के खातों में शीघ्र राशि देने के निर्देश दिए। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र राहत की चाय कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम गणेशखेडा पहुंचे। उन्होंने किसानों से रूबरू होते हुए कहा कि ग्राम के 327 किसानों को 23 लाख 95 हजार 600 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने तहसीलदार दीपक शुक्ला को निर्देश दिए कि राहत की राशि शीघ्र किसानों के खातों में डाली जाए। उन्होने कहा कि गांव, गरीब किसान के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। भूमिहीन व आवासहीन व्यक्तियों को मकान बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने शासन द्वारा किए जा रहे कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि  à¤¸à¤°à¤•ार किसानों के आंसू पोछने में सबसे आगे है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान  à¤µà¤¿à¤ªà¤¿à¤¨ गोस्वामी ने दतिया में हुए विकास कार्यो का उल्लेख किया। 
जनसंपर्क मंत्री ग्राम हतलब पहुंचने पर ग्रामीणजन ने स्वागत किया हतलब में 210 किसानों 27 लाख 14 हजार 980 रूपये की राशि दी जाने की बात उन्हेांने किसानेां को बताई। पखरा में 190 किसानों को 13 लाख 11 हजार 190 रूपये की राशि दिए जाने की जानकारी जनसंपर्क मंत्री ने दी। यहां पर  à¤šà¤‚दन यादव ने जनसंपर्क मंत्री का स्वागत किया। ग्राम बनवास पहुंच कर जनसंपर्क मंत्री किसानों  à¤¸à¥‡ रूवरू हुए उन्होंने बताया कि 423 किसानों को  57 लाख 87 हजार 90 रूपये की राशि राहत के रूप में बटेगी। इसी प्रकार ग्राम सनोरा विद्यालय प्रांगण में किसानों ने मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का स्वागत किया। उन्होने बताया कि सनोरा के 506 किसानों को 28 लाख 12 हजार 760 रूपये की राशि दी जावेगी। ग्राम सुनावली में 160 किसानों को 7 लाख 92 हजार 220 रूपये की राशि दी जाने की किसानों को जानकारी दी। मंत्री द्वारा किसानों को आशवस्त किया कि जब-जब भी कोई आफत आएगी मैं हमेशा आपके आंसू पोछने में आगे रहॅगा। 
दौरे के समय यह रहे उपस्थित 
जनसम्पर्क मंत्री के ग्रामीण क्षेत्र में किए गए दौरे के समय आपके साथ सर्वश्री भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, जनपद उपाध्क्ष कमलू चौवे, सतीश यादव के अलावा जगदीश यादव, रामजी यादव, राकेश भार्गव, प्रशांत ढेंगुला, रज्जन पटैल, श्रीमती कुमकुम रावत, श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया, श्रीमती गिरिजा भार्गव, श्रीमती रेखा रानी सोनी, श्रीमती शशि पस्तोर, नेहा रजक, मनीराम शर्मा, लखन यादव, राकेश सरपंच खमेरा, शिवप्रताप सिंह परमार सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन व ग्रामीणजन, उपस्थित रहे।

Share This News :