Home > अपना शहर ,
नगर निगम मदाखलत : शहरवासियों में डर

एक-दो वर्ष पहले शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिये शहर मुख्य मार्गों सहित बाजारों में पसरे अवैध निर्माण मकान-दुकान व अन्य सामान को नगर निगम के मदाखलत दस्ते ने अभियान चलाकर तुड़ाई की थी। जिससे उस समय शहरवासियों के मन में निगम के खिलाफ भय बैठ गया था। एक बार फिर निगम ने अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध निर्माणों की तुड़ाई शुरू कर दी है। जिससे फिर से शहरवासियों के मन में यह डर व्याप्त हो गया है कि कहीं निगम अब हमारा निर्माण अवैध बताकर तुड़ाई न कर दे। हालांकि तुड़ाई का अच्छा असर देखने को नहीं मिला क्योंकि शहर में एक बार फिर अतिक्रमणकारियों ने पैर पसार लिये और निगम ने तुड़ाई कर जो सड़कें व चौराहे चौड़ीकरण किये थे वह वापस सिकुड़ गये हैं। 

Share This News :