Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सत्र समापन पर हुई डॉ. नरोत्तम मिश्र की प्रशंसा

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के समापन अवसर पर जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की भूमिका की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्र के सदन पर रहने पर मैं निश्चिंत रहता हूँ। वे संतुलन बनाते हैं और सदन में गैर मौजूद मंत्रियों के विभागों की बात भी प्रस्तुत करते हैं। 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने भी डॉ. नरोत्तम मिश्र की कार्य पद्धति की प्रशंसा की। अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री सदन में निरंतर उपस्थित और सक्रिय रहे। उन्होंने तनाव के क्षणों को शांत करने और संसदीय नियम प्रक्रियाओं के गहन ज्ञान से कार्य निष्पादन के लिए जो समन्वय किया, वो सराहनीय है।
२१ फरवरी से २४ मार्च तक चले इस सत्र में कुल ७९३४ प्रश्न प्राप्त हुए। जिसमें ४०५७ तारांकित, ३८७७ अतारांकित प्रश्न थे। ध्यानाकर्षण की कुल ९६५ सूचनाएं प्राप्त हुईं। कुल ८३१ याचिकाएं प्राप्त हुईं। अनेक सभा समितियों के १३६ प्रतिवेदन भी सभा में प्रस्तुत किए गए। इस अवधि में १० शासकीय विधेयक भी पारित किए गए एवं अनेक अशासकीय संकल्पों पर चर्चा हुई। लगभग ५८९२ विद्यार्थियों और नागरिकों ने विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया।

Share This News :